फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
बुढ़ाना में ग्रामीण की मौत को लेकर सीएचसी पर मौजूद परिजन व पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन

बुढ़ाना। दताना गांव से रसोई गैस लेने बुढ़ाना आ रहे ग्रामीणों की बाइक को पानी के कैंपर से भरी पिक अप ने टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंचे। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दताना का रहने वाला जगपाल (55 वर्ष) पुत्र कदम सिंह अपने साथ पड़ोस के ही मोनू (22 वर्ष) पुत्र बिशंभर के साथ बृहस्पतिवार को रसोई गैस लेने बुढ़ाना जा रहा था। शाम करीब साढे़ पांच बजे गांव दताना-बुढ़ाना मार्ग पर चंधेड़ी गांव के पीर के पास सामने से आ रही पिकअप ने ग्रामीणों की बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सहित दोनों ग्रामीण सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हेलमेट न होने के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपी 112 पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने जगपाल को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल मोनू को उसके परिजन निजी चिकित्सालय में ले गए। हादसे से मृतक जगपाल के परिवार में कोहराम मचा है। इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप सहित चालक फरार हो गया। अभी तक हादसे की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें