फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: अधिकारियों ने दिए निर्देश, सर्दी से बचाएं और शत-प्रतिशत कराएं बंदियों का टीकाकरण 

Tue, 30 Nov 2021 06:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

डीएम चंद्रभूषा सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने निर्देश दिए कि नियमित चिकित्सीय जांच सुनिश्चित करते हुए, बंदियों से उनकी तकलीफ व बीमारी का अपडेट लेते रहें।
विज्ञापन
आलीशान जेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी चंद्रभूषा सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदियों का शत प्रतिशत टीकाकरण कराएं। सर्दी से बचाव के उपाय करें और बीमार बंदियों को सही उपचार दिलाने की व्यवस्था करें।
विज्ञापन


मंगलवार को निरीक्षण के दौरा  कोई आपत्तिजनक वस्तु जिला कारागार में नहीं मिली। डीएम ने निर्देश दिए कि नियमित चिकित्सीय जांच सुनिश्चित करते हुए, बंदियों से उनकी तकलीफ व बीमारी का अपडेट लेते रहें। चिकित्सा सुविधा के संबंध में जानकारी ली। शारिरिक रूप से कमजोर बंदियों को चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार दिलाएं।

उन्होंने महिला बैरक का भी निरीक्षण किया और महिला बंदियों से जानकारी ली। रसोई घर का भी जायजा लिया जिसमें साफ सफाई व्यवस्था अच्छी मिली। भोजन की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें और कारागार में कानून व्यवस्था खराब नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें