फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: मीनाक्षी चौक नहीं, अब 'अटल चौक' कहिएगा जनाब, जानें कबसे बदला जाएगा नाम

Wed, 24 Dec 2025 02:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है। इस अवसर पर इसका नाम बदलने की विधिवत घोषणा की जाएगी। जनवरी में पालिका की बैठक में नाम बदलने का प्रस्ताव रखा जाएगा। 
विज्ञापन
मीनाक्षी चौक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के मीनाक्षी चौक का नामकरण अब भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किए जाने की तैयारी है। 25 दिसंबर को वाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम होगा। जनवरी में होने वाली पालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। यही नहीं, शिव चौक तक के मार्ग का नाम भी पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर किया जाएगा।
विज्ञापन

कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री का जिले से गहरा नाता रहा है। सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में हमेशा उनकी भागीदारी रही। शहर के शिव चौक पर अपनी गाड़ी को रोककर वह लोगों से मिलते थे।
 

वाजपेयी की स्मृतियों को संजोने के लिए अब मीनाक्षी चौक का नाम अटल चौक करने का निर्णय लिया गया है। चेयरपर्सन ने बताया कि इसके लिए बुधवार को चौराहे के आसपास के क्षेत्र में सफाई कार्य कराया जाएगा। मीनाक्षी चौक से शिव चौक तक के मार्ग का नामकरण भी उनके नाम पर किया जाएगा।
 
विज्ञापन

हड़ौली में है भारत रत्न की अकेली प्रतिमा
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जिले में सिर्फ एक प्रतिमा स्थापित है। सिसौली क्षेत्र के हड़ौली गांव में भाजपा नेता अनुज बालियान ने यहां प्रतिमा की स्थापना कराई थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें