फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नीलगाय ने बाइक में मारी टक्कर, खाद लेकर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 29 Feb 2024 01:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दूधली से छिमाऊ मार्ग हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि हादसा नीलगाय के बाइक में टकराने के कारण हुआ।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दूधली-छिमाऊ मार्ग हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि युवक बाइक पर खाद लेकर वापस घर लौट रहा था इसी दौरान उसकी बाइक में नीलगाय ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दूधली-छिमाऊ मार्ग पर छिमाऊ निवासी मनीष (20) बाइक से खाद का बोरा लेकर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में नीलगाय टकरा गई। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई।  

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं युवक की मौत की सूचना पर परिजन मौके पर दौड़ पड़े। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें