पुलिस ने इसके बाद युवती व युवक की तलाश शुरू कर दी। तब रात में दो दिन पहले आरोपी युवक ऑल्टो कार में युवती के शव को बीआईटी के पास छोड़ कर फरार हो गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती का मुंह दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी की गिरफ्तारी व पूरे मामले की जांच-पड़ताल के लिए दो टीम बनाई गई हैं। एक टीम को प्रयागराज में यह पता करने के लिए भेजा गया है कि आरोपी युवक, युवती को लेकर कहां-कहां पहुंचा था और हत्या की घटना को कहां पर अंजाम दिया गया है। आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद हत्या करने के कारण का पता चल सकेगा। जिस कार में शव मिला था उस कार के मालिक का भी पता किया जा रहा है।