फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट का फैसला आने पर हम सब एक है, के नारे लगे

विज्ञापन
मोरना में गणमान्य लोगों को साथ लेकर गश्त करती पुलिस। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला आने पर हम सब एक हैं... के नारे गूंजे
विज्ञापन

मोरना। अयोध्या मामले में फैसला आने को लेकर दोनों वर्गों के लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर आपस में भाईचारे के साथ रहने की अपील की। पुलिस के साथ सभी वर्गों के लोगों ने नारा लगाया कि हम सब एक हैं।
मोरना क्षेत्र में एडीएम आलोक कुमार, एसपी क्राइम बीबी चौरसिया, सीओ भोपा राम मोहन शर्मा ने थाना प्रभारियों के साथ क्षेत्र के गांवों में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की तथा आपस में भाईचारे से रहने की अपील की। एसपी क्राइम ने सभी वर्गों के ग्रामीणों से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को तहेदिल से स्वीकार करने की अपील की। एडीएम आलोक कुमार ने कहा कि अगर कोई आतिशबाजी या मिठाई बांटते हुए खुशी मनाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र के दोनों वर्गों के लोगों ने सद्भाव का परिचय देते हुए पुलिस के साथ नारे भी लगाए कि हम सब एक हैं। दोनों वर्गो के लोगों ने पुलिस के साथ गांव व कस्बे के बाजारों में जाकर गश्त भी कराई। इस दौरान अधिकारियों ने मोरना, भोपा, जौली, सीकरी, भोकरहेडी, बेहड़ा, ककरौली, जटवाड़ा, खुजेड़ा, खाईखेड़ा, रुडकली, सिकंदरपुर, नंगला बुजुुर्ग, तेवड़ा, टंढेड़ा आदि गांव में जाकर ग्रामीणों से मिलजुलकर रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंसूरपुर क्षेत्र के संवेदनशील गांव पुरबालियान, संधावली, जड़ौदा, मंसूरपुर में पुलिस सक्रिय रही। सीओ आशीष प्रताप सिंह तथा थाना प्रभारी मनोज चाहल के नेतृत्व में हर गांव में पुलिस ने गश्त की। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस मित्र भी शांति कायम करने में सक्रिय रहे। मंसूरपुर शुगर मिल के गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह ने कहा कि मिल में गन्ना सामान्य गति से हर रोज की भांति आता रहा। भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव एहसान त्यागी, भाजपा नेता नंदकिशोर पांचाल, सतीश भगत, किसान मोर्चा के गौतम चौहान आदि का कहना है कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला सर्वमान्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें