खतौली में विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता वार्षिकोत्सव व गुरु नानक देव का प्रकाशोत्सव मनाते हुए।
- फोटो : KHATAULI
खतौली। विश्व हिंदू परिषद ने महा संकीर्तन कर साप्ताहिक सत्संग का वार्षिकोत्सव एवं गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव मनाया। सतीश गुरु जी के नेतृत्व में गोलोक धाम जागरण मंडल मुजफ्फरनगर ने शुक्रवार की रात अखंड संकीर्तन कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रारंभ में गुरु नानक देव जी के जीवन वृत्त पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। विहिप के प्रांत सहमंत्री डॉ. चंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि संपूर्ण मानव जाति के लिए गुरु ग्रंथ साहब एक अमूल्य आध्यात्मिक निधि है। यह सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की भावना से ओतप्रोत है। गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सतपाल सिंह व सरदार लखविंदर सिंह लक्खी ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, तेजिंद्र भाटिया, आतिश, संजय, किशोर गोयल, केशव अग्रवाल, राकेश, अंकुर, जयपाल सिंह, सुभाष, प्रदीप, ठाकुर प्रसाद, सचिन अग्रवाल, विजय शंकर, प्रभा, सुदेश, रेखा आदि का सहयोग रहा।