मुजफ्फरनगर जिले में खतौली के एक गांव में आयोजित स्वास्थ्य मेले के उद्घाटन अवसर पर पहुंचे भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने दिल्ली में हुई हिंसा पर बिगड़े बोल बोले। उन्होंने बातचीत में दिल्ली में हुई हिंसा के आरोपियों पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में पूछने पर कहा कि ऐसे लोगों की मुंडी पकड़कर ढंग से वहीं ठुकाई होनी चाहिए थी।