फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSB का जवान शहीद: हमले में गोली लगने से हुई मौत, पूर्व सभासद के घर पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Fri, 27 May 2022 11:30 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

SSB का जवान हमले में शहीद हो गया। वहीं बेटे के शहीद होने की खबर से पूर्व सभासद के घर मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
एसएसबी का जवान शहीद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के कोकराझार में तैनात सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के जवान अंकित चौधरी (30) की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अंकित को नक्सली हमले में गोली लगी है। उधर, बेटे के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूर्व सभासद के घर मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी प्रमोद बालियान का पुत्र अंकित 2013 में एसएसबी में चयनित हुआ था और इन दिनों कोकराझार में तैनात था। परिजनों को गोली लगने की जानकारी दी गई है। भारत-भूटान सीमा के निकट नक्सली हमले में गोली लगने की सूचना बताई जा रही है, लेकिन इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया कि अंकित की मां पूर्व में सभासद रह चुकी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें