मुजफ्फरनगर में विभिन्न मांगों को लेकर मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु चिकित्सक बुधवार देर रात कार्य बहिष्कार कर धरना देकर बैठ गए। उन्होंने कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
मेडिकल कॉलेज के 2017 बेच के प्रशिक्षु चिकित्सकों ने मंगलवार दोपहर कार्य बहिष्कार करते हुए कॉलेज के मुख्य द्वार पर धरना दिया था। तब उन्हें किसी तरह मना लिया गया था। प्रशिक्षु चिकित्सकों की मांग थी कि उन्हें भी उनसे पूर्व के बेच वाले चिकित्सकों की ही तरह वेतन व हॉस्टल आदि की सुविधाएं दी जाएं। तय किया गया था कि बुधवार को कॉलेज प्रबंध समिति बातचीत करेगी। लेकिन उकी मांग पूरी नहीं हुई। वहीं बुधवार रात चिकित्सक दोबारा से गेट पर पहुंच गए और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची है।