फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजहब के नाम पर देश को बांटना गलत

विज्ञापन
चरथावल में मौजूद पीसीसी सदस्य राकेश पुंडीर एवं बैठक में कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मजहब के नाम पर देश को बांटना गलत
विज्ञापन

चरथावल बैठक में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर किए तीखे प्रहार
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पीसीसी सदस्य एवं पूर्व सचिव राकेश पुंडीर ने कहा कि मजहब के नाम पर देश को बांटने की राजनीति करना गलत है। उन्होंने भाजपा पर तीखे प्रहार किए।
विज्ञापन

कस्बे में वरिष्ठ नेता नवीन गर्ग केे आवास पर ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में मुख्य अतिथि राकेश पुंडीर ने कहा भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में हालत खराब है। हर वर्ग के लोग असुरक्षित हैं। केंद्र सरकार और धर्म और जाति के नाम पर देश को बांटने का काम कर रही है। देश की अर्थव्यवस्था बदतर हालत में है। किसानों और युवाओं की हालत भी खराब है। युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का दावा हवाई साबित हुआ। गन्ना किसानों को छला गया है। सरकार प्राइवेट मिल मालिकों की कठपुतली बनीं है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सरकार से गन्ना का दाम 400 रुपये क्विंटल कराने की मांग की है। सलीम गौड़ दधेडू की अध्यक्षता और नवीन गर्ग एवं शुभम के संयुक्त संचालन में जिला कोआर्डिनेटर आरिफ कुरैशी, पूर्व नगराध्यक्ष मांगेराम कश्यप, नवीन कुमार, नगराध्यक्ष शुभम गर्ग, शैलेंद्र वाल्मीकि, नितिन कटारिया, जाकिर निर्धना, सुशील कुमार पूर्व सभासद, जिला सचिव गफ्फार पावटी, सलीम, ठस. भूप सिंह, सुभाष वर्मा, अशोक गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें