फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के चप्पे-चप्पे पर रही चौकस नजर

विज्ञापन
कोर्ट के फैसले के बाद शांति व्यवस्था का निरीक्षण करते कमिशनर एवं डीआईजी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शहर के चप्पे-चप्पे पर रही चौकस नजर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर शहर पूरी तरह सुरक्षा घेरे में रहा। भारी फोर्स की मौजूदगी के साथ ही जिले के आला अफसर दो टीमों में लगातार शहर क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए माहौल का जायजा लेते रहे। कमिश्नर और डीआईजी ने भी शहर क्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा महज 14 घंटे के शॉर्ट नोटिस पर फैसला सुनाने के निर्देश जारी होने के बाद शुक्रवार रात 9.30 बजे से पुलिस-प्रशासन एक्टिव हो गया था। आनन-फानन में एसएसपी अभिषेक यादव ने थानाध्यक्षों की मीटिंग लेकर उन्हें क्षेत्र में लगातार गश्त करने और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर सक्रिय रहने के निर्देश दिए। प्रमुख चौराहों के साथ ही संवेदनशील व अति संवेदनशील क्षेत्रों में फोर्स की तैनाती कर दी गई। सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में मॉनिटरिंग सेल गठित की, तो ड्रोन कैमरों को भी एक्टिव मोड में कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह नौ बजे डीएम और एसएसपी ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक बार फिर बैठक कर लोगों से फैसले का सम्मान करने और किसी भी तरह की प्रतिक्रिया न देने की अपील की सुबह से ही शहर के चप्पे-चप्पे पर फोर्स मौजूद रही। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहे तो दो टीमों में आला अफसर भी सड़क पर उतरकर शहर भर में गश्त करते रहे। एक टीम में डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव रहे, तो दूसरी टीम में एसपी सिटी सतपाल आंतिल व सीडीओ आलोक यादव शामिल रहे। दोनों टीमों के अफसर लगातार सक्रिय रहकर शहर की स्थिति पर नजर रखे रहे। दोपहर में कमिश्नर संजय कुमार और डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल भी शहर क्षेत्र में पहुंचे और अफसरों से हालात की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें