चौधरी जयंत सिंह गुरुवार को मुजफ्फरनगर की प्रसिद्ध चाट की दुकान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चाट खाते समय युवाओं के विचार जानें। उधर, मंत्री संजीव बालियान की पत्नी का चूल्हे पर हलवा बनाने फोटो वायर हुआ है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मुजफ्फरनगर से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाले रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह नई मंडी में चाट खाने भी पहुंचे। इस दौरान खतौली, बुढ़ाना, तावली और शहर में भोपा रोड पर जयंत सिंह ने रालोद की सभाओं को संबोधित किया।
इसके बाद वह जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर के साथ नई मंडी स्थित चाट की प्रसिद्ध दुकान पर पहुंचे। यहां युवाओं से बातचीत की और चुनाव पर उनके विचार भी जानें। उधर, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान की पत्नी डॉ. सुनीता बालियान ने अपने दिल्ली आवास पर चूल्हे पर हलवा बनाया। मंत्री की पत्नी का चूल्हे पर हलवा बनाने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।