फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौज में पड़ी मिली लाश: सोमवार से लापता था युवक, परिवार में मचा कोहराम, लगाया ये बड़ा आरोप

Wed, 01 Jun 2022 12:38 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

सोमवार से लापता युवक की लाश हौज में पड़ी मिली। वहीं परिवार में कोहराम मचा है और उन्होंने ये बड़ा आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में जानसठ थाना क्षेत्र के गांव कवाल से लापता युवक का शव भलेड़ी के जंगल में ट्यूबवेल की हौज में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के पिता ने शव की शनाख्त की। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


गांव कवाल निवासी लख्मीचंद का 22 वर्षीय पुत्र नितिन उर्फ छोटू सोमवार को लापता हो गया था। काफी तलाश करने पर भी उसका सुराग नहीं लगा। सोमवार को ही कवाल पुलिस चौकी पर युवक के लापता होने की सूचना दी गई थी। मंगलवार सुबह गांव भलेड़ी निवासी किसान देवेंद्र पुत्र कांशीराम की ट्यूबवेल से उसका पड़ोसी किसान विनय सैनी अपने खेत की सिंचाई करने पहुंचा। विनय ने ट्यूबवेल की हौज में एक युवक का शव पड़ा देखा। उसने तुरंत देवेंद्र व ग्राम प्रधान राजकुमार सैनी को इसकी सूचना दी। 

ग्राम प्रधान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इनकी सूचना पर थाना प्रभारी विश्वजीत ने शव को हौज से निकलवाया और ग्रामीणों से शव की पहचान कराने की कोशिश की। ग्रामीण शव की पहचान नहीं कर सके। मृतक के शरीर पर कपड़े मौजूद थे, शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान भी पुलिस को नहीं मिले। करीब आधा घंटे बाद ही गांव कवाल के लापता युवक के परिजनों को चौकी पुलिस द्वारा सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे लख्मीचंद ने शव की पहचान अपने बेटे नितिन के रूप में की। परिजनों ने हत्या कर हौज में शव फेंकने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू की हत्या से पहले ये था लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा प्लान, यूपी से जुड़ा कनेक्शन

इस संबंध में इंस्पेक्टर विश्वजीत का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Baghpat Accident: तीन दोस्तों समेत चार की मौत, गांव में पसरा मातम और घरों में नहीं जले चूल्हे, देखें तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें