फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उद्यमी पंकज अग्रवाल के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, आप भी रहें सावधान

Mon, 16 Jan 2023 07:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : उद्यमी पंकज अग्रवाल के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश की गई है। आप भी ऐसी ठगी से सावधान रहें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शहर के प्रमुख उद्यमी एवं पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल की सोशल मीडिया पर फोटो के साथ फेक आईडी बनाकर उनके रिश्तेदारों, परिजनों और अन्य लोगों से आर्थिक मदद मांगकर साइबर ठगी की कोशिश की गई। रिश्तेदारों से जानकारी मिलने के बाद उद्यमी पंकज ने आईडी को ब्लॉक कराया और लोगों को अलर्ट किया।

विज्ञापन


स्वर्गीय लाला मूलचंद सराफ के पुत्र और प्रमुख उद्यमी एवं पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल उत्तर प्रदेश पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। उनके फोटो और नाम से सोशल मीडिया पर आईडी बनाकर और उनके नाम पर आर्थिक लाभ कमाने के लिए लोगों से पैसा मांगना शुरू कर दिए। पंकज के नाम से इस साइबर ठग ने जिसको भी फोन किया और पैसे मांगे।

आवश्यकता बताते हुए पैसे फोन पे या अन्य डिजीटल वॉलेट से मांगे गए, लेकिन कोई भी ठग के झांसे में नहीं आया। इसकी जानकारी मिलने पर पंकज ने सोशल साइट फेसबुक के माध्यम से लोगों का इस साइबर ठगी के प्रयास की जानकारी देते हुए सचेत किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेंदुए का खौफ: कई कॉलोनियों में बढ़ी सुरक्षा, सैर पर भी नहीं गए लोग, तलाश में लगी विशेषज्ञों की टीम
विज्ञापन


पंकज ने बताया कि उनके खुद के भाई से पैसों की मांग की गई। उन्होंने तत्काल ही आईडी को ब्लॉक किया और फेसबुक पर यह संदेश भी प्रसारित कर दिया। किसी ने भी मेरे नाम पर उस साइबर ठग को पैसे ट्रांसफर नहीं किए।

यह भी पढ़ें: UP: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ गोलियों से गूंज उठा मेरठ कॉलेज, देखिए मौके की तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें