फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का हो विकास

विज्ञापन
अटल लैब के शुभारंभ कार्यक्रम में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का हो विकास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो. एनके तनेजा एवं विद्या भारती के क्षेत्रीय मंत्री डॉ. बालकृष्ण त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों द्वारा तैयार मॉडलों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। रोबोटिक कार, ड्रोन, गतिसूचक, स्मार्ट कूडे़दान, मृदा सूचक, दूरदर्शी, कंप्यूटर, लैपटॉप आदि मॉडलों का प्रयोग बाल वैज्ञानिकों ने प्रत्यक्ष रूप से करके दिखाया। मुुख्य अतिथि ने कहा कि विद्या भारती ने लगभग 70 वर्ष पूर्व भारत की परिस्थितियों को पहचानते हुए ऐसी शिक्षा की व्यवस्था की है, जो छात्रों को संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान कर रही हैं। तत्वज्ञान व पदार्थज्ञान में ज्ञान रखने वाले लोग ही विश्व में राज करेंगे। केंद्र सरकार द्वारा अटल टिंकरिंग लैब एक दूरगामी परिणाम प्रदान करने वाली अवधारणा है। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. बीके त्यागी ने कहा कि आज के बाल वैज्ञानिक ही आने वाले भारत का भविष्य सुधारेंगे। इस दृष्टि से विद्या भारती संपूर्ण देश में शिशु मंदिरों एवं विद्या मंदिरों के माध्यम से वर्तमान पीढ़ी के छात्रों को ऐसी शिक्षा प्रदान कर रही है। इस अवसर पर प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग, भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मंत्री अरूण खंडेलवाल, उपाध्यक्ष विनोद कुमार मित्तल, सुभाष चंद गुप्ता, दिनेश कुमार गर्ग, ललित माहेश्वरी, प्रमोद कुमार तिवारी, डॉ. पीके कांबोज, भूदेव सिंह, प्रधानाचार्या सुनीता गौड़, डॉ. केजी अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें