फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के लिए रक्तदान करने वाली बेटिया सम्मानित

विज्ञापन
सेना को रक्तदान करने वाली सम्मानित बहन व बेटियां प्रतीक चिन्ह के साथ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
सेना के लिए रक्तदान करने वाली बेटिया सम्मानित
विज्ञापन

बुढ़ाना। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मानवता भलाई के लिए कार्य करने वाली तथा सेना के लिए रक्तदान करने वाली बेटियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक बरात घर में सोमवार को डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में सेना के लिए रक्तदान करने वाली बेटियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सेना के लिए रक्तदान करने वाले डेरा अनुयायियों एवं उनके बच्चों को भी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विनीत कात्यान ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा ने देश दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। डेरे के अनुयायी समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। आपसी भाईचारे की मिसाल भी इनके यहां देखने को मिलती है। डेरा अनुयायी एवं ब्लॉक के पदाधिकारी सोनू कुमार इंसा ने कहा कि सभी धर्मों के लोगों का उनके यहां सत्कार होता है। डेरा अनुयायी किसी भी सामाजिक कार्य में अपने ब्लाक में एक दूसरे गांव के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं। ठाकुर रामभूल ने कहा कि डेरा प्रेमी समाज मे फैली नशे की लत, खत्म होते भाईचारे व मरती मानवता जैसी कुरीतियों से दूर भगाकर सभ्य समाज की स्थापना करने में लगे हुए है। समाज में युवाओं को एक सूत्र में बांधना बड़ी समस्या बन चुकी है। डेरा प्रेमियों ने छह करोड़ में से 70 प्रतिशत युवाओं को अपने साथ जोड़कर शुद्ध समाज की नींव तैयार कर दी है। इस मौके पर आशा, सरोज, मनीषा, आरती, ज्योति, ब्रिजेश, सविता, बबिता, चंद्रकांता, प्रीति, नेहा, रूबी एवं सीमा सहित दर्जनों बेटियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें