फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आजीवन कारावास की सजा कराने के लिए एडीजे को धमकी, दहशत में परिवार, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Tue, 15 Mar 2022 10:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में एडीजी के परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। एडीजी की पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही सुरक्षा और गनर की मांग की है।
विज्ञापन
धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में अदालत में चल रहे मुकदमे में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा कराने के लिए एडीजे पर दबाव बनाया गया। न्यायिक अधिकारी की पत्नी को कॉल कर परिवार के चार सदस्यों के अपहरण और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। थाना सिविल लाइन में आरोपी अमित जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस से सुरक्षा की मांग की गई है।

विज्ञापन


अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-14 संदीप गुप्ता की पत्नी नीरू अग्रवाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह जज कंपाउंड में रहती हैं। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेरखत्ती निवासी प्रदीप जैन की ओर से दर्ज कराया गया अपहरण का एक मुकदमा उनके पति की कोर्ट में चल रहा है, जिस पर फैसला सुरक्षित हो चुका है। 

यह भी पढ़ें: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष: मेरठ के इस गांव में जमकर पथराव और फायरिंग, 12 लोग हुए घायल, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


आरोप है कि मुकदमे के वादी प्रदीप जैन का बेटा अमित जैन मोबाइल पर लगातार फोन कर दूसरे पक्ष को आजीवन कारावास की सजा दिलाने के लिए दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर पूरे परिवार का अपहरण कर हत्या की धमकी दे रहा है। स्कूल से बच्चों का अपहरण कराने की धमकी दी जा रही है। 14 मार्च को धमकी के बाद पीड़िता ने अपने पति को न्यायालय से आवास पर बुला लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: काम पर लौटा बुलडोजर: शपथ से पहले मेरठ में बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदन सिंह बद्दो का ठिकाना किया जमींदोज

आरोप है कि अमित जैन भी पीछे-पीछे उनके सरकारी आवास में घुस गया और धक्का-मुक्की कर दूसरे पक्ष को आजीवन कारावास की सजा न सुनाने पर धमकी दी। वहीं एसएसपी से परिवार की सुरक्षा व गनर मुहैया कराने की मांग की है। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें