मुजफ्फरनगर जनपद में मीरापुर थाना क्षेत्र की संभलहेड़ा नहर पटरी पर पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी चांद उर्फ चना उर्फ चंदू गोली लगने से घायल हो गया। चांद के खिलाफ यूपी और उत्तराखंड में करीब 23 मुकदमे दर्ज हैं।
घायल बदमाश मेरठ के इंचौली का रहने वाला है। गुरुवार को वह बाइक पर सवार होकर अपने साथी के साथ नहर पटरी से गुजर रहा था। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग करते हुए बाइक दौड़ा दी। वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से चना घायल हो गया, जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने बिना नंबर की बाइक और तमंचा बरामद किया है।