उत्तराखंड के झबरेड़ा से चोरी कर मुजफ्फरनगर के बकरा मार्केट में बेचने के लिए लाई जा रहीं 12 भेड़ पुलिस ने बरामद की हैं। मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली की रामलीला टिल्ला चौकी पुलिस प्रभारी जोगेंद्र पाल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम के साथ शाहबुद्दीनपुर रोड बाईपास पर चेकिंग शुरू की थी। इसी दौरान वहां पहुंचे एक वाहन को पुलिस ने रुकवाने की कोशिश की, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। पुलिस ने पीछा कर वाहन व उसमें सवार चार लोगों को गिरफ्तार किया। वाहन से पुलिस ने 12 भेड़ और चारों लोगों के पास से दो तमंचे, दो चाकू बरामद किए।
चारों ने अपने नाम असलम और इस्लाम निवासी खजूरी झबरेड़ा, सरमेज, सन्नी धीमान निवासी डेरना झबरेड़ा, उत्तराखंड बताए। पुलिस को बताया कि झबरेेड़ा में एक किसान ने काफी भेड़ पाल रखी हैं। वहां से उन्होंने यह भेड़ चोरी थी। भेेड़ चोरी का मुकदमा झबरेड़ा थाना पुलिस ने दर्ज किया है। वह इन भेड़ को यहां पर बकरा मार्केट में बेचने के लिए ला रहे थे।