मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में शादी समारोह में दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, मृतक निखिल तिवारी के परिवार में शोक छाया है। निखिल अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
मृतक निखिल तिवारी बुधवार देर रात अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गया था। निखिल ने जल्द लौटकर आने की बात कही थी लेकिन, किसी को पता नहीं था कि उसके साथ कोई हादसा हो जाएगा। देर रात जैसे ही बेटे की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो निखिल के पिता सिखेड़ा सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार अपने परिचितों के साथ मंसूरपुर पहुंचे थे। निखिल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह भोपा रोड पर रेडीमेड गारमेंट की दुकान करता था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है।