फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सांसद चंद्रशेखर बोले, हम आपस में लड़ रहे थे, इसलिए हार गए हरियाणा चुनाव

Wed, 09 Oct 2024 06:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मोरना में आयोजित सभा में चंद्रशेखर ने कहा कि अगर एकजुट होकर अपनी ताकत नहीं बनाओगे तो सड़कों पर नारे लगाते रह जाओगे।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते नगीना सांसद चंद्रखेशर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि गरीब, मजदूर और किसान की बिजली काट दी जाती है और बडे़ व्यापारियों का बिल माफ होता है। पेपर लीक हो रहे हैं, युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। गरीबी और अमीरी की खाई पाटने के लिए निकम्मी सरकारों को उखाड़ना होगा। हरियाणा में इसलिए हारे, क्योंकि हम वहां आपस में लड़ रहे थे। जाहिद नहीं, मुजाहिद बनकर काम करना है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

मोरना में आयोजित सभा में चंद्रशेखर ने कहा कि अगर एकजुट होकर अपनी ताकत नहीं बनाओगे तो सड़कों पर नारे लगाते रह जाओगे। अगर नगीना में कोई कर्मचारी किसी गरीब के पैसे लूटने का काम करेगा तो उसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आपके सामने सब कुछ हो रहा है। गन्ने की फसल का पैसा मिल टाइम से नहीं दे रही हैं। जो मिल किसान का पैसा समय से नहीं देगी, उस मिल पर ताला लगा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी, एसडीएम, सीओ, एसओ के बच्चे भी सरकारी स्कूल में पढ़ने चाहिए। किसान किसी दफ्तर में कागज लेकर भी खड़ा होगा, तो उसका काम होगा। गरीब के बच्चों को भी जो आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। कुटीर और लघु उद्योग शुरू होने चाहिए। महिलाओं को घर पर ही रोजगार मिले और युवाओं को नौकरी मिले। शिक्षा नीति ऐसी होनी चाहिए कि अधिकारी और गरीब का बच्चा भी सरकारी स्कूल में पढ़े। गरीब को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें