फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: केंद्रीय मंत्री हरिद्वार से कांवड़ लेकर निकले, UCC पर टटोलेंगे कांवड़ियों की नब्ज

Tue, 11 Jul 2023 04:15 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

ऐसा पहली बार : केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मंगलवार को गंगा में डुबकी लगाकर कांवड़ उठाई। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांवड़ लेकर पैदल यात्रा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संजीव बालियान ने गंगा में लगाई डुबकी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान हरिद्वार से कांवड़ लेकर मुजफ्फरनगर के शिव चौक के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार सुबह अपने साथियों के साथ हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाई और इसके बाद कांवड़ यात्रा शुरू की। वहीं, कांवड़ यात्रा में इस बार देश के सबसे बड़े मुद्दे समान नागरिक संहिता की गूंज भी सुनाई देगी। कानून को आमजन के बीच ले जाने और लागू होने की कामना के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कांवड़ उठाई।

विज्ञापन


बताया गया कि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मंगलवार को हरिद्वार से कांवड़ उठाई। इसके बाद अपने समर्थक श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्रा शुरू कर दी।

 

कांवड़ लेकर निकले संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि केंद्रीय राज्यमंत्री पहली बार कांवड़ ला रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को समर्थक श्रद्धालुओं के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा शुरू कर दी। वे शिवरात्रि पर शहर के शिव चौक पर जलाभिषेक करेंगे। इस यात्रा में धर्म और सियासत का संगम भी देखने को मिलेगा।

मंत्री संजीव बालियान। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया आज यानि 11 जुलाई से हरिद्वार से गंगाजल लेकर अधिकतर स्थानीय कांवड़िये चलेंगे, इनमें अधिकतर मेरठ और सहारनपुर मंडल के जिलों के कांवड़िये शामिल होते हैं। श्रद्धा के पथ पर इन कांवड़ियों के बीच केंद्रीय मंत्री भी कदमताल करते हुए नजर आएंगे।

चुनाव में जाने से पहले कांवड़
अगले साल लोकसभा चुनाव होने है। पिछले दिनों ही चरथावल की जनसभा से भाजपा ने चुनावी बिगुल बजाया है। ऐसे समय में बालियान की कांवड़ को भी चुनावी रणनीति से जोड़कर ही देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: केसरिया रंग से रंगा हाईवे, दिखने लगीं विशाल झांकी, दिल्ली के शिवभक्तों में कलश कांवड़ का क्रेज
विज्ञापन

माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान इस यात्रा के दौरान यूसीसी के मुद्दे पर कांवड़ियों के मन की बात भी टटोलेंगे। बालियान की यात्रा के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं, जबकि उनका कहना है कि वह राष्ट्र के सभी नागरिकों की मंगलकामना के साथ कांवड़ लाएंगे।

यह भी पढ़ें: गजब का इश्क है: युवती ने पहले किया धर्म परिवर्तन, फिर मंदिर में रचाई शादी, अब हरिद्वार से कांवड़ ला रहे दोनों
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें