कांवड़िया विजय हिंदुस्तानी
- फोटो : Amar Ujala
शामली जिले के गांव भारसी निवासी कांवड़ियां विजय हिंदुस्तानी हरिद्वार से गंगाजल लेकर सोमवार को शिव चौक पर पहुंचा। विजय ने अपने शरीर पर पिन से 51 तिरंगे लगा रखे और देश के शहीद सैनिकों के नाम भी गुदवा रखे हैं। विजय का कहना है कि वह केवल देश के सैनिकों के लिए कांवड़ लेकर आया है।
कांवड़िया विजय हिंदुस्तानी
- फोटो : Amar Ujala
भगवान शिव से उसकी यही मनोकामना है कि देश का एक भी जवान शहीद ना हो, क्योंकि जब भी कोई जवान शहीद होता है, तो उसके परिवार पर पहाड़ सा टूट जाता है। सैनिकों के लिए वह 31 लीटर जल लेकर आया है।
कांवड़िया विजय हिंदुस्तानी
- फोटो : Amar Ujala
पालने में जल रखकर आगे बढ़ रहा है, जिसमें उसने आगे की तरफ शहीद भगत सिंह की तस्वीर भी लगा रही है। उसका कहना है कि शरीर पर तिरंगे गुदने की वजह से वह कंधों पर जल नहीं उठा सकता है।
कांवड़िया विजय हिंदुस्तानी
- फोटो : Amar Ujala
विजय ने बताया कि वह पुरा महादेव पर जलाभिषेक करेगा। इसके बाद शहीद के परिवारों को यह गंगाजल दिया जाएगा। शरीर में पिन लगाने की वजह से उसने टिटनेस की इंजेक्शन भी लगवाने पड़े हैं। रोजाना वह सोने के समय तिरंगे वाले बैच को निकाल देता है, सुबह फिर से लगा लेता है।