फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी चूक जिंदगी पर पड़ी भारी: कुत्ते के काटने पर नहीं लगवाया इंजेक्शन, रैबीज से व्यापारी की मौत

Wed, 31 Jul 2024 01:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जनपद में दवा व्यापारी की कुत्ते के काटने के तीन महीने बाद रैबीज से माैत हो गई। बताया गया कि उसने एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगवाया था।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में एक व्यक्ति की जरा सी चूक उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई। यहां बिजली के सामान के व्यापारी को तीन माह पहले कुत्ते ने काटा। व्यापारी प्राइवेट डॉक्टर के पास पहुंच गया। शरीर पर कोई बड़ा घाव नहीं मिला, जिसके बाद उसने एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगवाया। तीन दिन पहले तबीयत खराब होने पर परिजन दोबारा डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे, उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: सांप के काटने से फैक्टरी कर्मचारी की माैत, डसकर 15 घंटे बाइक में छिपा रहा, कराया रेस्क्यू

शहर के महावीर चौक के निकट बिजली के सामान के विक्रेता निखिल जैन को तीन माह पहले घर जाते समय कुत्ते ने काट लिया था। निखिल जैन इसके बाद प्राइवेट चिकित्सक के पास पहुंचे। बताते हैं कि डॉक्टर ने मामूली खरोंच बताकर उपचार कर दिया। निखिल जैन एंटी रैबीज इंजेक्शन नहीं लगवा पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले हालत बिगड़ने पर शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर के पास पहुंचे तो उन्होंने रैबीज के लक्षण बताए। इसके बाद परिजन उन्हें एम्स ले गए। उपचार के दौरान निखिल की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें