फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: जहर से विवाहिता की मौत... हत्या का आरोप लगाकर हंगामा, बिलखता रहा एक साल का मासूम बेटा

Thu, 26 Dec 2024 01:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

श्रुति के परिजनों का कहना है कि उसे जहर देकर मारा गया है। उसका पति मुकुल नशा करता है। इसका विरोध करने पर वह मारपीट करता था। 
विज्ञापन
श्रुति की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के कोर्ट रोड निवासी श्रुति (27) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उत्तराखंड के ज्वालापुर से पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति, ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों पर जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया। हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ससुर और पति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोर्ट रोड निवासी मुकुल का विवाह दो साल पहले ज्वालापुर की श्रुति के साथ हुआ था। बुधवार रात श्रुति को गंभीर हालत में शहर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को मायके पक्ष के लोग पहुंचे और कचहरी के सामने आवास पर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि जहरीला पदार्थ खिलाकर श्रुति की हत्या की गई है। सीओ सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। श्रुति का एक साल का बेटा है, जो मां के लिए बिलख रहा था।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें