फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर लोकसभा: त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, मतदान कल, 868 केंद्रों पर वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों का भविष्य

Thu, 18 Apr 2024 05:17 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कल मतदान होना है। मतदाता प्रत्याशियों का भविष्य तय करेंगे।
विज्ञापन
नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद पहले चरण के चुनाव प्रचार का शोर थम गया। आखिरी दिन भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशियों ने ताकत झोंक दी। सभी प्रत्याशियों ने रोड शो और नुक्कड़ सभाओं के जरिए अपने-अपने समीकरण साधे।

विज्ञापन


11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, सपा से पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और बसपा से दारा सिंह प्रजापति चुनाव लड़ रहे हैं।

राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य से कविता पुंडीर, जय समता पार्टी से नील कुमार, विशाल जनता पार्टी से बीरबल सिंह चुनाव मैदान में है। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अंकुर, मनुज वर्मा, रेशू शर्मा, शशिकांत और सुनील त्यागी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mission 2024: मेरठ के सिसौली में गरजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंच से बताई अरूण गोविल को लाने की वजह 

विकास और कानून व्यवस्था पर सब भाजपा के साथ: बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और विकास के नाम पर प्रत्येक वर्ग के लोग भाजपा के साथ हैं। प्रदेश और केंद्र सरकार ने रिकॉर्ड कार्य कराए हैं।

बुधवार को प्रचार के आखिरी दिन तक भाजपा प्रत्याशी ने जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में जनसंपर्क करने के बाद भाजपा प्रत्याशी बुढ़ाना विधानसभा के गांवों में पहुंंचे। सिसौली पहुंंचकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत से मुलाकात की। यहां मौजूद किसानों से कहा कि भाजपा सरकार ने कानून व्यवस्था पर बड़ा काम किया है।
 
वर्तमान में खेत में जाते हुए किसान खुद को सुरक्षित महसूस करता है। बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए कार्य किए गए हैं। सपा सरकार के समय का हाल आम जनता जानती है। उन्होंने भाकियू अध्यक्ष से किसानों के मुद्दों पर बात की।

सपा सरकार ने हमेशा सबके लिए कार्य किए : मलिक
सपा गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि सपा ही किसानों की लड़ाई लड़ रही है। जब-जब सपा को ताकत मिली है, तब-तब सर्वसमाज के लिए कार्य किए गए हैं।

सपा प्रत्याशी ने चरथावल, बुढ़ाना और सदर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया। लोगों को सपा के अधिकार पत्र की जानकारी दी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का संदेश भी दिया। मलिक ने कहा कि भाईचारा मजबूत रखना है। उधर, मलिक के समर्थन में जगह-जगह कार्यक्रम भी हुए। समर्थकों ने लोगों से उनके लिए वोट मांगे।
विज्ञापन

दारा सिंह प्रजापति ने निकाला रोड शो
बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति ने लोकसभा की सभी विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो किया। खतौली, चरथावल, सदर, बुढ़ाना में जनसंपर्क कर वोट मांगे। बुधवार को शहर के शिव चौक स्थित भगवान आशुतोष के दर्शन कर और मत्था टेककर रोड शो किया। गांव-गांव जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और मुफ्त राशन से लोग परेशान हो चुके है। अब लोगों को बदलाव चाहिए। इस लिए इस बार उन्हें सभी जाति और धर्मों के लोगों को उम्मीद बसपा पर टिकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें