फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: कूकड़ा मंडी से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, 1698 बूथों पर कल होना है मतदान

Thu, 18 Apr 2024 12:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

लोकसभा चुनाव के लिए मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर कल मतदान होना है। आज शहर के कूकड़ा मंडी से मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गईं। बता दें कि कूकड़ा मंडी से मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा सीट के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं।
विज्ञापन
पोलिंग पार्टियों की रवानगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन ने व्यवस्थाएं दुरुस्त की। शहर के कूकड़ा मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। सुबह से ही यहां कर्मचारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मुजफ्फरनगर लोकसभा में 1698 बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के लिए रवाना होतीं पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला
मेरठ जिले की सरधना सीट भी मुजफ्फरनगर लोकसभा का हिस्सा है। यही नहीं मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर और पुरकाजी सीट बिजनौर लोकसभा का हिस्सा है। कूकड़ा मंडी से मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा सीट के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही है।

 

मतदान केंद्रों के लिए रवाना होतीं पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के लिए 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, सपा से पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक और बसपा से दारा सिंह प्रजापति चुनाव लड़ रहे हैं।
 
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य से कविता पुंडीर, जय समता पार्टी से नील कुमार, विशाल जनता पार्टी से बीरबल सिंह चुनाव मैदान में है। निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अंकुर, मनुज वर्मा, रेशू शर्मा, शशिकांत और सुनील त्यागी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें