भाजपा और सपा के बीच कड़े मुकाबले के आसार बन रहे हैं। दोनों दलों ने एक-दूसरे के कोर वोटरों में सेंधमारी की, जिससे समीकरण उलझ गए हैं। भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान साल 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। जबकि सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के पास भी राजनीति का लंबा अनुभव है।
किस विधानसभा में कितने मतदाताओं ने किया मतदान
विधानसभा पुरुष महिला कुल
चरथावल 114649 97374 212054
बुढ़ाना 132773 109188 241961
मुजफ्फरनगर 117168 97195 214375
खतौली 112449 91962 204412
पुरकाजी 110414 90872 201286
मीरापुर 107972 88490 196464
इन प्रत्याशियों ने लड़ा लोकसभा चुनाव
भाजपा से केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, सपा से हरेंद्र मलिक, बसपा से दारा सिंह प्रजापति, निर्दलीय सुनील त्यागी, मनु वर्मा, शशिकांत शर्मा, रेशू शर्मा, जय समता पार्टी से नील कुमार, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी से कविता पुंडीर, विशाल जनता पार्टी से बीरबल सिंह और अंकुर ने चुनाव लड़ा।