फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया लेखपाल, जमीन की सही पैमाइश करने के लिए मांगी थी रकम

Wed, 10 Dec 2025 03:59 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

एंटी करप्शन सहारनपुर टीम ने मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र में चकबंदी विभाग के लेखपाल राजन कुमार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा। पीड़ित नरेंद्र कुमार से जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी।

विज्ञापन
आरोपी लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में एंटी करप्शन सहारनपुर की टीम ने मंगलवार को चरथावल क्षेत्र के चकबंदी विभाग में तैनात लेखपाल राजन कुमार को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सरधना निवासी नरेंद्र कुमार ने शिकायत की थी कि जमीन की सही पैमाइश करने के नाम पर लेखपाल उनसे रिश्वत मांग रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नीला ड्रम केस: बैग में शव नहीं समाया तो काटकर ड्रम में भरा सीमेंट, कोर्ट में 4 घंटे चली विवेचक की गवाही
विज्ञापन


रंगे हाथ पकड़ा गया लेखपाल
शिकायत की पुष्टि के बाद मंगलवार को एंटी करप्शन टीम ने ट्रैप योजना बनाई। पीड़ित को 20 हजार रुपये लेकर रामपुरी स्थित लेखपाल के अस्थायी कार्यालय बुलाया गया। जैसे ही लेखपाल ने रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 
एंटी करप्शन टीम के इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी लेखपाल से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें