फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नाबालिग दो सगी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी है शहर कोतवाली पुलिस

Mon, 23 May 2022 11:33 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी  नाबालिग दो सगी बहनें संदिग्ध हालातों में लापता हो गईं। पुलिस ने दोनों तलाश की लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। परिजनों ने दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी नाबालिग दो सगी बहनें संदिग्ध हालातों में लापता हो गईं। सूचना देने पर पुलिस ने दोनों बहनों का अपहरण करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उनकी बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


खालापार निवासी अकरण की 14 व 17 वर्षीय दो नाबालिग बेटी 18 मई की दोपहर पड़ोस में जाने की बात कहकर गई थी, इसके बाद दोनों घर वापस नहीं लौटी। जब दोनों बहनें शाम तक भी वापस नहीं लौटी तो चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें: Weather Update: पश्चिमी यूपी में तेज हवा के साथ प्री मानसून बारिश ने दी गर्मी से राहत, कई जगह गिरे पेड़
विज्ञापन


तलाश के दौरान दो युवकों ने बताया कि दोनों बहनें दो युवकों के साथ जाते हुए उन्होंने देखी थी। उस समय उन्होंने समझा था कि संभवत: दोनों बहनें अपने किसी रिश्तेदार के साथ कहीं जा रही है। लेकिन अब उनके अपहरण का मामला सामने आया है। इसके बाद अकरम ने तुुरंत ही यह सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी तो पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


अकरम ने तहरीर देकर दोनों बेटियों के अपहरण का मामला शहर कोतवाली में दर्ज कराया हैं। पुलिस ने दो बहनों की तलाश के लिए सर्विलांस टीम की भी मदद ली हैै। अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लगा पाई है। सीओ सिअी कुलदीप सिंह का कहना है कि दोनों बहनों को तलाशा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें