रास्ते भर मिला लोगों का सहयोग
निशांत ने बताया कि पूरी यात्रा के दौरान राहगीरों और श्रद्धालुओं ने उनका उत्साह बढ़ाया। श्री पुरा महादेव मंदिर प्रशासन ने भी उन्हें पूरा सहयोग दिया, जिससे यात्रा बिना किसी परेशानी के पूरी हो सकी। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
निजी कंपनी में हैं अकाउंट ऑफिसर
निशांत पांचाल एक निजी कंपनी में अकाउंट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता सत्यपाल सिंह निर्माण ठेकेदार हैं, जबकि माता कमलेश देवी गृहिणी हैं। निशांत का कहना है कि यह दौड़ केवल एक शारीरिक चुनौती नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति उनकी श्रद्धा, आस्था और माता-पिता के प्रति सम्मान का प्रतीक है।