फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानसठ तहसील में रिश्वत लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। तहसील के लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर रिश्वत का वीडियो वायरल होने से तहसील अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। तहसील के एक लेखपाल का कुछ दिनों से रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बावजूद तहसील अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे हैं। रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने से तहसील अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
वर्जन.......
सोशल मीडिया पर लेखपाल का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। -अभिषेक कुमार, एसडीएम तहसील जानसठ।
विज्ञापन

लेखपालों के द्वारा किसानों से रिश्वत लेने की बात आम हो गई है। अगर लेखपाल के द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है तो, उस लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्यवाही होनी चाहिए। -प्रमोद शर्मा, सचिव तहसील बार संघ जानसठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें