फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर चार पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। मोहल्ला शाहविलायत में पॉवर कॉरपोरेशन की लापरवाही के चलते खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर चार पशुओं की मौत हो गई। उक्त पशु ईद-उल-अजहा पर बिक्री के लिए लाए गए थे। पीड़ित मालिक ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पशु व्यापारी शहजाद के घेर के समीप लगे विद्युत पोल में करंट उतरने की वजह से उसके चार पशुओं (कटरा) की मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों ने देखा तो निगम अधिकारियों को फोन कर बिजली बंद कराई। मोहल्ले के लोगों ने निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त पोल से पास में लगे ट्रांसफार्मर पर एचटी लाइन जा रही है। जिसमें अक्सर करंट उतर आता है। कई बार इस संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी अवगत कराया गया, लेकिन आज तक उसे ठीक नहीं किया गया। पीड़ित पशु मालिक शहजाद के मुताबिक पशुओं की मौत से उसे करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। एसडीएम से मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है। वहीं, निगम के एसडीओ अनिल चौरसिया का कहना है कि विद्युत पोल में करंट आने की जांच कराने के बाद जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें