फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर कवाल कांड: शाहनवाज की मौत के मामले में सुनवाई शुरू, SIT छह आरोपियों को दे चुकी क्लीन चिट

Thu, 06 Jul 2023 07:37 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर कवाल कांड : शाहनवाज की मौत के मामले में सुनवाई शुरू हो गई है। हालांकि एसआईटी छह आरोपियों को क्लीन चिट दे चुकी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर कवाल कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में कवाल कांड के दौरान शाहनवाज की मौत के मामले में एसआईटी आरोपियों को क्लीन चिट दे चुकी है। पीड़ित पक्ष की ओर से दायर वाद में अब सुनवाई शुरू हुई। बचाव पक्ष की जिरह के लिए 18 जुलाई तय की गई है।

विज्ञापन


कवाल कांड में ममेरे-फुफेरे भाई सचिन और गौरव की हत्या के अलावा शाहनवाज की भी मौत हुई थी। एसआईटी ने शाहनवाज की मौत के मामले में आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी। मृतक के पिता ने अदालत में वाद दायर किया था। 

यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह प्रकरण की सुनवाई कर रहे हैं। सलीम ने अदालत में पहुंचकर बयान दर्ज कराए। बचाव पक्ष की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल जिंदल ने बताया कि जिरह के लिए 18 जुलाई नियत की गई है।

यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला

ये था मामला
एसआईटी ने ममेरे-फुफेरे भाई गौरव और सचिन के हत्या के मामले में जांच के बाद आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था। 2018 को सात दोषियों को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। शाहनवाज की मौत के मामले में छह आरोपियों को क्लीन चिट दी गई थी। एसआईटी की रिपोर्ट को सलीम ने अदालत में चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकृत किया था। पीड़ित ने 30 मई 2018 को वाद दायर किया था, जिसमें रविंद्र सिंह, प्रहलाद, बिशन, तेंदू, देवेंद्र और जितेंद्र आरोपी बनाए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें