फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर कवाल कांड: भाजपा विधायक सहित 12 आरोपी बरी, तीन हत्याओं के बाद जमकर हुआ था बवाल

Fri, 22 Oct 2021 07:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में आठ साल पुराने कवाल कांड के मामले में सुनवाई करते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट ने भाजपा विधायक विक्रम सैनी सहित 12 आरोपियों को बरी कर दिया है। जिले में तीन हत्याओं के बाद जमकर बवाल हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस के साथ चलते भाजपा विधायक विक्रम सैनी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में कवाल कांड के बाद गांव के ही एक घर में खड़ी कार को फूंकने, गाली-गलौज करने और धमकी देने के मामले में भाजपा के खतौली विधायक विक्रम सैनी सहित 12 आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में अदालत ने बरी कर दिया है। विधायक और अन्य आरोपी गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए।

विज्ञापन


बचाव पक्ष के अधिवक्ता भारतवीर अहलावत ने बताया कि 27 अगस्त, 2013 को कवाल गांव में ममेरे भाई सचिन और गौरव की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद गांव के ही सरफराज के मकान में खड़ी कार में लोगों ने आग लगा दी थी। 

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील
विज्ञापन


इसके बाद 28 अगस्त, 2013 को गांव के चौकीदार इश्त्याक की ओर से विक्रम सैनी और राकेश सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जांच के बाद विक्रम सैनी, राकेश सैनी, टीकम, दीपक, रवि, सोनू, पवन, जगपाल, रामकिशन, अंकित, विपिन और ईश्वर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें

2017 में विक्रम सैनी के खतौली से विधायक बन जाने के बाद मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में हुई। शुक्रवार को विधायक समेत सभी आरोपी अदालत में पेश हुए। न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने सुनवाई करते हुए साक्ष्यों के अभाव में विधायक समेत अन्य सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया है। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता भारतवीर अहलावत और जीएस सैनी ने पैरवी की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें