फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बाइक की टक्कर से कांवड़ खंडित, बुढ़ाना मोड़ पर कांवड़ियों का हंगामा, पुलिस ने ऐसे मनाया

Thu, 30 Jul 2026 11:31 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

बागपत का रोहित हरिद्वार से पैदल कांवड़ ला रहा था। यहां एक बाइक सवार उसकी कांवड़ में टक्कर मारकर भाग गया। कांवड़ खंडित होने पर अन्य भोलों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने मंदिर में शुद्धीकरण कराकर हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन
हंगामा करते शिवभक्त और मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से गंगाजल लेकर पुरा महादेव जा रहे बागपत के कांवड़िये को पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में कांवड़ खंडित हो गई। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। नाराज कांवड़ियों ने हंगामा किया और सड़क किनारे बैठ गए। पुलिस ने शिव मंदिर में कांवड़ का शुद्धीकरण कराकर कांवड़ियों को मनाया। इसके बाद देर रात कांवड़िये रवाना हो गए।
विज्ञापन

 

मंदिर में कराया शुद्धीकरण। - फोटो : अमर उजाला
बागपत के छपरौली का रोहित अपने साथियों के साथ कांवड़ लेकर बुढ़ाना मोड़ पहुंचा था। यहां पर हादसे में उसकी कलश कांवड़ खंडित हो गई। कांवड़ मार्ग से गुजर रहे सोनीपत के कांवड़िये रोहित के समर्थन में रुक गए। शामली और बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर भीड़ लग गई। कांवड़ियों के अलावा आसपास के दुकानदार और राहगीर भी रुक गए।

खालापार, शहर कोतवाली और कांवड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी के. सिद्धार्थ मिश्रा भी जानकारी मिलते ही मौके पहुंचे। कांवड़ियों का कहना था कि हरिद्वार से पैदल चलकर ही कांवड़ मंगाई जानी चाहिए। आरोपी की तलाश कर गिरफ्तारी हो।
 

पुलिस ने थाने से गंगाजल देने या किसी वाहन से हरिद्वार से गंगाजल मंगाने की बात कही। इस पर काफी देर तक गहमा-गहमी चलती रही। बाद में कांवड़ियों को शिव मंदिर में शुद्धीकरण की बात पर मना लिया गया। यहां देर रात पुजारी ने शुद्धीकरण किया। इसके बाद कांवड़िये गंतव्य के लिए रवाना हो गए। एएसपी ने बताया कि कांवड़ियों को रवाना कर दिया गया है।
 
विज्ञापन

हाईवे बंद, फिर भी टोल पर वाहनों की कतार
कांवड़ के चलते पानीपत-खटीमा हाईवे भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद दिनभर वाहनों की आवाजाही रही। बृहस्पतिवार रात जागाहेड़ी टोल पर ट्रकों की लंबी कतार लगी रही।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें