मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना कोतवाली में तैनात दरोगा रविंद्र यादव (54) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने किराए के कमरे में मृत मिले। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी निवासी दरोगा रविंद्र यादव पुलिस लाइन से करीब चार महीने पहले बुढ़ाना कोतवाली में आए आए थे। उन्होंने कोतवाली के सामने ही एक गली में किराए पर कमरा लिया था। वह रात में अपने कमरे पर सोने के लिए गए थे। सुबह के समय वह कोतवाली के मैस में खाना खाने लेने के लिए नहीं पहुंचे तो साथियों ने कॉल किया लेकिन रिसीव न हुई। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें देखने के लिए कमरे पर गए तो कमरा अंदर से बंद मिला।
यह भी पढ़ें: Meerut: 'मंत्री का आदमी हूं, 24 घंटे में कुर्सी से हटवा दूंगा', सड़क के ठेकेदार ने सहायक अभियंता को दी धमकी
सूचना पर कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने किसी तरह कमरे का गेट खुलवाया तो दरोगा रविंद्र यादव बिस्तर पर मृत हालत में पड़े मिले। उन्हें तुरंत ही सीएचसी पर ले जाया गया तो वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीओ हिमांशु गौरव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दरोगा के परिजनों को सूचना कराई और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस हार्ट अटैक से मौत होना मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।