फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: एक फोन कैसे बन गया 14 साल की लड़की की मौत की वजह, जानकर रह जाएंगे दंग

Fri, 06 Sep 2024 09:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

फोन पर बात करते समय एक लड़की छत से गुजर रही बिजली की लाइन से छू गई। लड़की की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के छपार में मकान की छत पर फोन पर बात कर रही एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच कर लौट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर के थाना फतेहपुर गांव मीरपुर निवासी देवेंद्र रामपुर तिराहे पर एक मकान में किराए पर रहता है। एक ढाबे के सामने खोखा रखकर सामान बेचता है। बृहस्पतिवार की रात्रि उसकी 14 वर्षीय बेटी मकान की छत पर फोन पर बात कर रही थी। बात करने के दौरान उसे पता ही नहीं और वह मकान के बराबर से 11 हजार की बिजली की लाइन की चपेट में आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटी की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें