फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar : एक गाय कैसे बन गई दो दोस्तों की मौत का कारण, जानकर होगा दुख

Mon, 16 Sep 2024 06:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

हाईवे पर कार के आगे अचानक एक गाय आ गई। गाय से टकराकर कार आगे चल रहे कैंटर में जा घुसी। दो युवा दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों में मातम मच गया। 
विज्ञापन
death - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली दून हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में नई मंडी निवासी शोभित जैन (18) व आदित्य पांचाल (16) की कार गोवंश से टकराकर आगे जा रहे कैंटर में जा घुसी। हादसे में दोनों युवकों व गोवंश की मौत हो गई। शोभित जैन अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

 

नई मंडी पटेल नगर निवासी शोभित जैन पुत्र अमित जैन अपने दोस्त फ्रेंड्स कालोनी मुजफ्फरनगर निवासी आदित्य पांचाल पुत्र आकाश पांचाल के साथ कार में सवार होकर मेरठ की तरफ से आ रहा था। जब उनकी कार मंसूरपुर क्षेत्र में संधावली के पास पहुंची तभी कार के आगे एक गोवंश आ गया। उनकी कार गोवंश से टकरा गई। इसी दौरान आगे जा रहे कैंटर के चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे उनकी कार कैंटर में जा घुसी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

राहगीरों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। परिजन भी सूचना पाकर अस्पताल पर पहुंच गए और घायल शोभित को हायर सेंटर ले गए। उसकी भी मौत हो गई। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि एक युवक की जिला अस्पताल व दूसरे युवक की हायर सेंटर ले जाते हुए मौत हो गई। अभी हादसे के बारे में तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें