फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की दिल्ली-दून हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Tue, 12 Sep 2023 10:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में एक होमगार्ड की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा ट्रक की टक्कर से हुआ। वारदात के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद में मंगलवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर खतौली के निकट एक भीषण हादसा हुआ। यहां ट्रक की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


गांव चांदसमंद निवासी सुंदर (55) पुत्र मुरली मंसूरपुर थाने में होमगार्ड था। मंगलवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर अपनी ड्यूटी पर जा रहा था।

जानकारी के अनुसार भैंसी फ्लाईओवर के निकट सड़क पार करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया है। पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। होमगार्ड की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें