फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला: कोर्ट ने एक आरोपी को भेजा जेल, दूसरे ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

Tue, 07 Dec 2021 09:58 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर में 17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने के मामला में कोर्ट ने एक आरोपी को 21 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं दूसरे आरोपी ने मंगलवार को थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में प्रयोगात्मक परीक्षा के बहाने दसवीं की 17 छात्राओं को रात के समय स्कूल में रोककर छेड़खानी के मामले में अब दोनों आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। इस प्रकरण में गिरफ्तार स्कूल संचालक योगेश चौहान को अदालत ने मंगलवार को जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


वहीं दूसरे स्कूल संचालक ने पुरकाजी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दो छात्राओं का मेडिकल कराया है। एक छात्रा के बयान दर्ज हो गए हैं। सीओ भोपा ने भी प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जसवंत सैनी ने गांव पहुंचकर जानकारी ली।

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी योगेश चौहान को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 21 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने दो छात्राओं का मेडिकल कराया है। एक छात्रा ने अपने बयान भी दर्ज कराए हैं। 
विज्ञापन


प्रकरण को लेकर दिनभर भोपा क्षेत्र के गांव में तनाव का माहौल बना रहा। प्रकरण के दूसरे आरोपी अर्जुन ने मंगलवार को पुरकाजी थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। परिवार और परिचित उसके साथ नजर आए। देर रात तक पुरकाजी पुलिस आरोपी से जानकारी ले रही थी।

यह भी पढ़ें: LIVE परिवर्तन संदेश रैली: सपा-रालोद की रैली के लिए जुटी भीड़, 36 गांवों के लोग अखिलेश और जयंत को बांधेंगे पगड़ी

Trending Videos
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र में पहुंचे राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष जसवंत सैनी ने गांव पहुंचकर प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी।

ये था मामला
भोपा थाना क्षेत्र के स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्राओं को प्रयोगात्मक परीक्षा दिलाने के बहाने पुरकाजी क्षेत्र के स्कूल में 18 नवंबर को लाया गया था। देर हो जाने की बात कहकर स्कूल संचालकों ने छात्राओं को रात के समय स्कूल में ही रोक लिया। आरोप है कि स्कूल संचालकों ने खिचड़ी में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्राओं के साथ छेड़खानी की। पुलिस ने प्रकरण में 17 दिन बाद रविवार को स्कूल संचालक अर्जुन सिंह और योगेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुरकाजी विधायक के हस्तक्षेप के बाद एसएसपी अभिषेक यादव ने एसपी सिटी और एएसपी को भेजा था। एसओ पुरकाजी को लाइन हाजिर कर दिया गया था। एक आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया और दूसरे ने थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें