फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: दिल्ली की युवती का कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा, पोल खुलने पर छत से लगाई छलांग, ये है पूरा मामला

Tue, 14 Mar 2023 09:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : दिल्ली की युवती ने कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा किया। वहीं, पोल खुलने पर युवती ने छत से छलांग दी। जानिए आखिर माजरा क्या है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैरिज ब्यूरो के माध्यम से शादी तय होने के बाद युवती कचहरी में कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए आ पहुंची। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया तो युवती ने कचहरी में छत से छलांग लगा दी। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में थाना मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपनी पत्नी की मौत के बाद दिल्ली के एक मैरिज ब्यूरो के माध्यम से दिल्ली निवासी युवती से शादी के लिए संपर्क किया था। आरोप है कि युवती की मां ने एक लाख की मांग की, तब 20 हजार रुपये देते हुए बाकी के 80 हजार रुपये शादी के समय देने तय हुए। युवती और उसकी मां कचहरी में युवक के अधिवक्ता के पास पहुंची। 

वहीं कचहरी में एक भवन की छत पर बैठकर कोर्ट मैरिज के लिए लिखित प्रक्रिया शुरू हो गई। इस दौरान युवती के आधार कार्ड की बायोमेट्रिक जांच में जन्म तिथि में अंतर सामने आ गया। इसके बाद रुपयों को लेकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सरिया लूट मामला: यूट्यूबर फरमानी नाज बोलीं-पिता-भाई चोर नहीं, मीडिया द्वारा फोटो लेने पर भड़कीं

विज्ञापन

युवक के अधिवक्ता ने युवती से जन्म तिथि और अन्य जानकारी करनी शुरू की तो युवती ने हंगामा करते हुए अचानक छत से छलांग लगा दी। वह मार्ग से गुजर रहे एक राहगीर के ऊपर जा गिरी। जिस कारण युवती को चोट नहीं आई, जबकि राहगीर मामूली चोटिल हो गया। इसके बाद कचहरी में भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची।  

यह भी पढ़ें: Shamli News: नींव की खोदाई में मिले एक हजार साल पुराने सोने-चांदी के सिक्के, अंकित है मुस्लिम बादशाह का नाम

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापति का कहना है कि दोनों पक्ष कोर्ट मैरिज करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने आए थे। रुपयों को लेकर विवाद होने पर युवती छत से कूद गई थी, दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें