फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर को मिला नेशनल वाटर अवार्ड 2020

विज्ञापन
राष्ट्रपति से नेशनल वाटर अवार्ड-2020 प्राप्त करते जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जल शक्ति मंत्रालय ने नेशनल वाटर अवार्ड-2020 के लिए जिले का चयन किया। को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डीएम सीबी सिंह को यह अवार्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जल शक्ति मंत्रालय द्वारा घोषित किये गए नेशनल वाटर अवार्ड-2020 में जनपद मुजफ्फरनगर ने बेस्ट डिस्ट्रिक्ट श्रेणी के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जिसके चलते नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डीएम चंद्र भूषण सिंह को सम्मानित किया। जिला प्रशासन द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। इस मौके पर सीडीओ आलोक यादव भी उपस्थित रहे। नेशनल वाटर अवार्ड की शुरुआत जल शक्ति मंत्रालय ने 2018 में की थी। इन पुरस्कारों का उद्देश्य स्टार्टअप के साथ-साथ भारत में सर्वोत्तम जल संसाधन प्रबंधन प्रथाओं को कैसे अपनाया जाए, इसके लिए अग्रणी संगठनों को वरिष्ठ नीति निर्माताओं के साथ जोड़ने और विचार विमर्श करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करना है। नेशनल वाटर अवार्ड-2020 के अंतर्गत 57 पुरस्कारों को 11 अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया, जिसमें बेस्ट स्टेट, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट, बेस्ट विलेज पंचायत, बेस्ट अर्बन लोकल बॉडी, बेस्ट मीडिया प्रिंट एंड इलेक्ट्रॉनिक, बेस्ट स्कूल, बेस्ट इंडस्ट्री, बेस्ट एनजीओ एवं अन्य संबंधित श्रेणियों में बांटा गया। उपरोक्त के अंतर्गत उत्तर प्रदेश बेस्ट स्टेटस एवं जनपद मुजफ्फरनगर को बेस्ट डिस्ट्रिक्ट की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार के अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें