फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : भारी पड़ रही मतदान के दौरान बरती गई लापरवाही, 432 नए कोरोना संक्रमित मिले, युवक की मौत

Fri, 23 Apr 2021 12:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

- देहात में 253 लोग पॉजिटिव पाए गए
- शहरी क्षेत्र में 179 और नागरिक संक्रमित हुए
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान बरती गई लापरवाही अब कोरोना के फैलते संक्रमण के रूप में सामने आ रही है। गुरुवार को कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत हो गई, वहीं 432 नए संक्रमित मिले हैं। पहली बार देहात में सबसे अधिक 253 संक्रमित मिले हैं, जबकि शहर में 179 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। ढाई सौ मरीज ठीक होने के बावजूद जिले में मरीजों की संख्या बढ़ते हुए 3480 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि रामपुरी निवासी 35 वर्षीय युवक को 19 अप्रैल में संक्रमित पाए जाने पर बेगराजपुर के मेडिकल कॉलेज में बनाए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

गुरुवार को जांच और सैंपल में 432 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें देहात क्षेत्र में 253 मरीज और शहर में 179 मरीज शामिल हैं। सीएमओ ने भी स्वीकार करते हुए बताया कि अब कोरोना संक्रमण देहात में तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार देहात में मरीज शहर सेे ज्यादा आए हैं। शहर से सटे ग्रामों में 47 मरीज, बघरा ब्लॉक क्षेत्र में 19, बुढ़ाना में 22, चरथावल ब्लॉक क्षेत्र में 28, जानसठ में 29, खतौली में 42, मोरना में 26, पुरकाजी में दस, शाहपुर में 30 मरीज मिले हैं। 

कवाल जेल में भी दो बंदी पॉजिटिव आए हैं। शहर में सबसे अधिक 14 मरीज गांधी कालोनी में मिले हैं। आदर्श कालोनी में नौ, महिला चिकित्सालय में छह, बैंक ऑफ बड़ौदा अंसारी रोड में तीन, रोडवेज पर दो यात्री, नई मंडी में नौ, अंबा विहार में छह संक्रमित मिले हैं। जनपद में अब तक 13613 मरीज कोरोना के मिले चुके हैं, जिनमें से 9988 मरीज ठीक होने के बावजूद 3480 मरीज एक्टिव हैं।

मतदान के दौरान बरती गई लापरवाही
जिले में पंचायत चुनाव में 19 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान घोर लापरवाही बरती गई। दो गज की दूरी का बिल्कुल भी पालन नहीं हुआ। तभी से आशंका जताई जा रही थी कि देहात में कोरोना का संक्रमण बढ़ेगा। लापरवाही का परिणाम सामने आने लगा है।

देहात में इन ग्रामों में मिले अधिक मरीज
गुरुवार को देहात में सबसे अधिक मरीज मिले हैं। ग्राम अलमासपुर में पांच, कूकड़ा में चार, सोरम में 11, काकड़ा में चार, मुकल्मपुरा में छह, खानपुर में तीन, भोकरहेड़ी में तीन, खतौली मिल में छह, मोरना में पांच, हैदरनगर में चार, पीनना में चार, गढ़ी नौआबाद में सात, कुरथल में चार, चरथावल में 14, शिवपुरी में छह मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें