फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: जेल में मोबाइल चला रहे थे पूर्व विधायक शाहनवाज राना, पकड़े गए तो सुरक्षाकर्मियों से की बदसलूकी

Thu, 27 Mar 2025 04:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिला कारागार में बंद पूर्व विधायक को जेल के भीतर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया है। पकड़े जाने पर उन्होंने जेल कर्मियों के साथ बदसलूकी भी कर डाली।
विज्ञापन
पूर्व विधायक शाहनवाज राना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनग जनपद में फर्जी बिल पर माल भेजने और धोखाधड़ी के मुकदमे में जिला कारागार में बंद पूर्व विधायक शाहनवाज राना फिर मुसीबत में फंस गए हैं। कारागार में चेकिंग के दौरान पूर्व विधायक से काले रंग का मोबाइल बरामद हुआ है। जेलकर्मियों से अभद्रता की गई। नई मंडी कोतवाली में पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


पूर्व विधायक दिसंबर 2024 से जिला जेल में बंद है। उन्हें जेल में अलग सुरक्षित बैरक में रखा गया है। बैरक में उनके साथ दो अन्य बंदी भी है। रात लगभग साढ़े आठ बजे सभी बंदियों को गिनती के बाद बैरकों में भेजा जा रहा था, इसी दौरान अधिकारियों को सूचना मिली कि जेल में मोबाइल चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: जेल जाते ही पूरी तरह बदल गया आरोपी साहिल का लुक, अब कराया जा रहा ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलर राजेश कुमार ने चेकिंग कराई तो पूर्व विधायक के पास मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल मिलने पर पूर्व विधायक ने जेल अधिकारियों के साथ अभद्रता भी की। जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें