मुजफ्फरनगर जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। पुरकाजी के गांव अब्दुलपुर में सीआरपीएफ के जवान और जानसठ में कक्षा छह की छात्रा की मौत हो गई। दोनों जगह गम का माहौल है।
स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में बनाए गए वार्ड में प्रत्येक बेड पर मरीज है। तापमान में गिरावट के बावजूद अभी तक मरीजों की संख्या कम नहीं हुई है। जानसठ के मोहल्ला काजियान नई बस्ती के रहने वाले दिलशाद की 11 वर्षीय पुत्री खुशनसीब कक्षा 6 में पढ़ती थी।