फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: सोरम पंचायत में खापों ने भरी हुंकार, देश-समाज से जुड़े मुद्दों पर होगी बात, गठवाला भी शामिल

Sun, 16 Nov 2025 12:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Khap Panchayat In Muzaffarnagar: सोरम में आज बड़ी सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें किसान और समाज से जुड़ों मुद्दों पर बात की जाएगी। राजनीतिक बातों से परहेज करने की बात खापों ने कही है।
विज्ञापन
बाबा टिकैत की प्रतिमा के अनावरण के साथ सर्वखाप पंचायत शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में 16 से 18 नवंबर तक तीन दिवसीय सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर समेत अन्य जिलों और राज्यों से भी लोग रविवार सुबह ही पहुंच गए। यहां समाज से जुड़े मुद्दों पर बात की जाएगी और फैसले लिए जाएंगे। 
विज्ञापन

 

पंचायत का आगाज। - फोटो : अमर उजाला
सोरम की सर्वखाप पंचायत में छत्तीसगढ़ से आदिवासी किसानों की समस्या लेकर पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां खाप पंचायत का तौर-तरीका देखेंगे। अपने क्षेत्र के किसानों और समाज की समस्या सर्वखाप पंचायत में रखेंगे। अच्छी बात यह है कि यहां पर कोई राजनीतिक बात नहीं होगी। लोगों में सामाजिक चेतना के लिए यह बड़ा प्रयास है।


 

थांबेदारों के साथ पहुंचे गठवाला खाप के ग्रामीण
सोरम सर्वखाप पंचायत में गठवाला खाप के शामिल होने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। रविवार सुबह थांबेदार रविंद्र सिंह और अन्य लोग एकत्र होकर सोरम पहुंच गए और पंचायत में शामिल हुए। 



गठवाला खाप के थांबेदारों ने कहा कि यह सामाजिक पंचायत है, इसमें सबको शामिल होना चाहिए। इसलिए हम यहां तमाम नाराजगी के बाद भी आए हैं। 


 
विज्ञापन

किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा का अनावरण
सोरम में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा का अनावरण किया गया। शुकदेव आश्रम के पीठाधीश्वर ओमानंद ब्रह्मचारी ने प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान किसानों ने ओमानंद ब्रह्मचारी का अभिनंदन किया। किसानों से एकता का आह्वान किया गया।





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें