फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: आपस में उलझीं खाप, गठवाला ने किया सौरम की पंचायत का बहिष्कार, बालियान खाप के बारे में ये कहा

Sun, 16 Nov 2025 10:45 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

सौरम गांव में आज से 18 नवंबर तक सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। गठवाला खाप का कहना है कि बालियान खाप ने उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते हुए वीडियो जारी है, जिसका वे विरोध करते हैं। 
विज्ञापन
पंचायत करते गठवाला खाप के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले के लिसाढ़ गांव में हुई गठवाला खाप की महापंचायत में सौरम गांव में होने वाली सर्वखाप पंचायत के बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। गठवाला खाप के चौधरी ने बालियान खाप के चौधरी पर महापंचायत से पहले जारी की गई वीडियो पर गठवाला खाप का अपमान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

 

लिसाढ़ गांव में गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पंचायत का आयोजन किया गया। बाबा राजेंद्र सिंह ने बताया कि सौरम गांव में 16 से 18 नवंबर तक तीन दिवसीय सर्वखाप पंचायत का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन पंचायत से पहले बालियान खाप की ओर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें गठवाला खाप को लेकर आपत्तिजनक ब्यान दिया गया है। 
 

उन्होंने कहा कि जब किसान यूनियन बनी तो गठवाला खाप ने ही कमान संभाली थी। वे पहले अपने गिरेबां में झांकें और जनता को भ्रमित करने का काम ना करें। गठवाला खाप के चौधरी ने मुजफ्फरनगर दंगे से पहले नंगला मंदौड में हुई पंचायत का जिक्र करते हुए कहा कि पंचायत का आगाज उन्होंने किया था और कुर्बानी हमको देनी पड़ी।  उन्होंने कहा कि वे लोगों को बेचने का काम करते हैं और बालियान खाप द्वारा बयानबाजी बंद नहीं की गई तो गठवाला खाप उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करेगी। 
 

गठवाला खाप के कुछ थांबेदारों द्वारा सौरम पंचायत को समर्थन देने के सवाल पर खाप चौधरी ने कहा कि ऐसे थांबेदार या तो फर्जी हैं, नहीं तो उन्हें फूट डालने के लिए जबरदस्ती थांबेदार बनाया गया है।  
 
विज्ञापन

गठवाला खाप के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि यदि गठवाला खाप से कोई परेशानी थी, तो बालियान खाप द्वारा आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। महापंचायत के संदर्भ में बालियान खाप द्वारा पत्राचार का कोई माकूल जवाब नहीं दिया गया है। यदि भविष्य में सर्वखाप पंचायत कोई पंचायत बुलाएगी, तो गठवाला खाप उसमें शामिल होगी और महापंचायत का आधा खर्चा भी वहन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें