उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह की पत्नी और बिजनौर से पूर्व सांसद स्वर्गीय संजय चौहान की माता जगवती देवी (92) का सोमवार देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
जगवती देवी के पौत्र चंदन चौहान ने बताया कि उनकी दादी ने सोमवार रात करीब 1:00 बजे सिविल लाइन स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार मंगलवार को काली नदी के किनारे किया जाएगा।